HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अपना स्मार्टफ़ोन बेचने से पहले ज़रूर करें ‘यह ज़रूरी’ काम

21 Mar 2020
स्मार्टफ़ोन बेचने से पहले यदि नहीं बरती सावधानियां तो ख़तरे में पड़ सकता है मोबाइल डेटा!

MARCH 21 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस दौर में लगभग हर सप्ताह ही नये-नये स्मार्टफ़ोन लान्च होते रहते हैं। स्मार्टफ़ोन में नए-नए फ़ीचर्स लॉन्च होने के कारण आजकल एक या दो साल में ही लोग अपना पुराना स्मार्टफ़ोन बेचकर नया स्मार्टफ़ोन ख़रीदने लगे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अपने किसी भी स्मार्टफ़ोन को किसी को भी बेचने से पहले या किसी को इस्तेमाल के लिए देने से पहले आपको क्या-क्या सावधानियां बरतना चाहिए? यदि आप इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
 
यदि आप अपने स्मार्टफ़ोन को किसी को बेच रहे हैं या फ़िर किसी को इस्तेमाल करने के लिए दे रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा करने से पहले आप अपने स्मार्टफ़ोन में मौजूद सभी डेटा का बैकअप अपने पास रख लें। आप अपने डेटा के बैकअप को गूगल अकाउंट पर सेव करने के बाद किसी दूसरे स्मार्टफ़ोन में हासिल कर सकते हैं। शायद आपको पता हो कि गूगल अकाउंट के ज़रिए आप अपने स्मार्टफ़ोन के कॉन्टैक्ट्स, फ़ोटोज़, वीडियोज़, डॉक्यूमेन्ट्स और गेम्स आदि का बैकअप हासिल कर सकते हैं। अपने स्मार्टफ़ोन में ऐसा करने के लिए आपको अपने स्मार्टफ़ोन की सेटिंग्स में जाना होगा। स्मार्टफ़ोन की सेटिंग्स में जाने के बाद आपको यहां पर अकाउंस में जाकर गूगल अकाउंट पर टैप करना होगा। गूगल अकाउंट पर टैप करने के बाद सभी डेटा को sync करने वाले विकल्प पर आपको टैप करना होगा।
 
वहीं यदि आप चाहें तो अपने स्मार्टफ़ोन में मौजूद सभी वीडियोज़ और फ़ोटोज़ को पेनड्राइव, कम्प्यूटर, लैपटॉप या क्लाउड में बैकअप से सकते हैं। वहीं यदि आपके स्मार्टफ़ोन में मेमोरी कार्ड है, तो आप मेमोरी कार्ड में भी फ़ोटोज़ और वीडियोज़ का बैकअप ले सकते हैं। वैसे यह तरीक़ा सबसे बढ़िया और आसान है। लेकिन याद रखिए कि ऐसा करने के बाद भी आपको अपने स्मार्टफ़ोन से सारा डेटा डिलीट करना होगा।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप कॉल लॉग और टेक्स्ट मैसेज का भी बैकअप से सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर से एसएमएस या कॉल लॉग बैकअप रिस्टोर करने वाला कोई भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस तरह के ऐप के ज़रिये आप एसएमएस और कॉल लॉग का बैकअप से सकते हैं। बाद में नए स्मार्टफ़ोन में इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप पुराने एसएमएस और कॉल लॉग का बैकअप हासिल कर सकते हैं।

वहीं अपने स्मार्टफ़ोन को किसी को बेचने से पहले आपको अपने स्मार्टफ़ोन में Factory Reset प्रोटेक्शन को डिसेबल करना भी ज़रूरी है। Factory Reset प्रोटेक्शन को डिसेबल करने से पहले आपको अपने स्मार्टफ़ोन से गूगल अकाउंट को रिमूव करना होगा। ऐसा करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफ़ोन की सेटिंग्स में आपको जाना होगा। सेटिंग्स में जाने के बाद आपको Accounts & Sync विकल्प में जाकर गूगल पर टैप करना होगा। यहां पर गूगल पर टैप करने के बाद अकाउंट को सेलेक्ट करना होगा। यहां पर आपको तीन डॉट्स दिखाई देंगे। इन तीन डॉट्स पर आपको क्लिक करना होगा, जहां पर कि आपको Remove account के विकल्प को सेलेक्ट करना होगा।

इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको अपने स्मार्टफ़ोन को फैक्ट्री रीसेट करना होगा। दरअसल, ऐसा करने से यदि आपके स्मार्टफ़ोन में किसी भी तरह का कोई भी डेटा यदि बचा भी होगा, तो ऐसा करने से यह सारा का सारा डेटा आपके स्मार्टफ़ोन से डिलीट हो जाएगा। तो आप अब जान ही गए होंगे कि अपने स्मार्टफ़ोन को बेचने या किसी को इस्तेमाल करने के लिए देने से पहले आपको क्या-क्या सावधानियां बरतना चाहिए। हमारी आपको सलाह है कि आप आप अपना स्मार्टफ़ोन बेचते समय इन सावधानियां का पालन करें, जिससे आपके स्मार्टफ़ोन में मौजूद डेटा का कोई भी ग़लत इस्तेमाल ना कर सके।