HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

ना करें चिन्ता; लॉक डाउन में 'ऐसे' पाएं घर बैठे कैश

25 Mar 2020

लॉक डाउन में कैश की किल्लत होने पर अपनाएं 'यह' तरीक़ा


MARCH 25 (WTN) - जैसा कि आप जानते ही हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण पूरे भारत में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन रहेगा। संक्रमण न फैले इसलिए एक दूसरे से सम्पर्क ख़त्म करने के लिए ऐसा फ़ैसला लिया गया है। वैसे लॉक डाउन में कुछ ज़रूरी सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन फिर भी काफ़ी हद तक लॉक डाउन कर्फ़्यू की तरह ही है। वैसे तो लॉक डाउन के दौरान बैंक और एटीएम खुले रहेंगे, लेकिन फिर भी किसी कारण से यदि आपको पैसों की ज़रूरत पड़ी तो आप क्या करेंगे जबकि आप बैंक या ATM तक जाने में सक्षम नहीं हैं? तो इस स्थिति के लिए देश की कई बैंक्स ने अपने उपभोक्ताओं के लिए प्रबन्ध किए हैं।

लॉक डाउन की स्थिति में घर बैठे कैश मंगवाने के लिए देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई समेत आईसीआईसीआई, एक्सिस और कोटक महिन्द्रा समेत कई अन्य बैंक्स अपने उपभोक्ताओं को यह सुविधा प्रदान कर रही हैं। बात करें ICICI बैंक की, तो आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार, घर पर कैश डिलीवरी के लिए बैंक की वेबसाइट पर Bank@homeservice पर लॉगइन करना होगा। वहीं उपभोक्ता बैंक के कस्टमरकेयर पर कॉल करके भी कैश घर पर मंगवा सकते हैं।

ICICI बैंक से कैश मंगवाने के लिए सुबह 9 से दोपहर 2 बजे के बीच ऑनलाइन रिक्वेस्ट करके या कॉल करके अनुरोध किया जा सकता है। ICICI बैंक का दावा है कि घर पर कैश डिलीवरी का अनुरोध मिलने के दो घंटे के अन्दर उपभोक्ता को घर पर कैश मिल जाएगा। ICICI बैंक के मुताबिक़, इस सुविधा के तहत दो हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक कैश घर पर मंगवा सकते हैं। लेकिन इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को 50 रुपये और 18 प्रतिशत GST चार्ज का भुगतान करना होगा।

वहीं देश के सबसे बड़े बैंक यानी एसबीआई द्वारा भी अपने उपभोक्ताओं को घर पर कैश डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि SBI की डोरस्टेप डिलीवरी सेवा के तहत घर पर कैश मंगाने और घर से ही पैसा जमा करने की सुविधा सिर्फ़ वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों या विशेष पंजीकरण वाले ग्राहकों को ही मिलती है। SBI की इस सेवा का चार्ज 100 रुपये है।

वहीं HDFC बैंक भी अपने उपभोक्ताओं को घर पर कैश उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान करता है।HDFC बैंक से उपभोक्ता 5,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक कैश घर पर मंगवा सकते हैं जिसके लिए उपभोक्ताओं को कुछ शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा कोटक महिन्द्रा और एक्सिस बैंक के अलावा कुछ अन्य बैंक भी कुछ शर्तों के साथ घर पर कैश उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान करती हैं।