HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

"इन कारणों" से कोरोना वायरस संक्रमण से महिलाओं की तुलना में ज़्यादा मर रहे हैं पुरुष

08 Apr 2020

पुरुषों की 'यह कमज़ोरियां" कारण बन रही हैं कोरोना वायरस से मौत का

 

APRIL 08 (WTN) - जैसा कि आप जानते ही हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरी दुनिया में हड़कम्प मचा हुआ है। चीन के वुहान शहर से उपजा और फैला कोरोना वायरस संक्रमण 200 से भी ज़्यादा देशों के लोगों को संक्रमित कर चुका है। इस लेख को लिखे जाने तक कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 83,103 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच, दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण पर कई तरह के शोध और अध्ययन हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक नया अध्ययन काफी चौकाने वाला है।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक अध्ययन के मुताबिक़, कोरोना वायरस से संक्रमित महिलाओं की तुलना में पुरुषों के मारे जाने की आशंका ज़्यादा है। महिलाओं और पुरुषों की मौत में इस तरह का यह अंतर सबसे पहले चीन में देखा गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित पुरुषों में से 2.8 प्रतिशत पुरुषों की मौत हो गई, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित महिलाओं में से सिर्फ़ 1.7 प्रतिशत महिलाओं की मौत हुई।

 

जैसा कि आप जानते ही हैं कि कोरोना वायरस के कारण अभी तक सबसे ज़्यादा लोग इटली में मारे गए हैं। वहां इटली में भी इसी तरह का अंतर देखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित 7.2 प्रतिशत पुरुष मारे गए, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित 4.1 प्रतिशत महिलाओं की मौत हुई।


दरअसल, ऐसे कई कारण हैं जिनके कारण कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित होने पर पुरुषों की मौत महिलाओं से ज़्यादा हो रही है। जैसा कि आप जानते हैं कि स्मोकिंग, ड्रिंकिंग और तम्बाकू सेवन की आदतें पुरुषों में महिलाओं की तुलना में काफी ज़्यादा होती हैं। इन आदतों के कारण पुरुषों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर होती जाती है। और कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित होने पर महिलाओं की तुलना में पुरुषों की मौत ज़्यादा हो रही है।

 

वहीं, जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना वायरस जैसे संक्रमणों से बचने के लिए समय-समय पर कुनकुने पानी और साबुन से ठीक तरह से हाथ धोना ज़रूरी और फायदेमंद है। लेकिन हाथ धोने की आदत को लेकर पुरुषों से कहीं ज़्यादा महिलाएं सतर्क रहती हैं। ऐसे में महिलाएं कोरोना वायरस संक्रमण से कम संक्रमित हो रही हैं। इतना ही नहीं, अपनी सेहत के बारे में महिलाएं पुरुषों से ज़्यादा सर्तक रहती हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुष डॉक्टर्स के पास कम जाया करते हैं। 

 

इतना ही नहीं, पुरुष अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को स्वीकार करने और मेडिकल मदद लेने में उदासीनता बरतते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पुरूष ख़ुद को स्ट्रांग साबित करना चाहते हैं। यह भी एक कारण हो सकता है कि पुरुष कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षणों के गंभीर होने तक इंतज़ार करते रहते हैं। और ऐसा होने से कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर पुरुषों की मौत महिलाओं की तुलना में ज़्यादा हो रही है।

 

अध्ययन के अनुसार, वायरल इन्फेक्शन के समय महिलाओं की इम्युनिटी पुरुषों की तुलना में बेहतर ढंग से प्रतिरोध करती है। यानी वायरल संक्रमण को अपने शरीर से महिलाएं जल्दी दूर करने में सक्षम होती। वायरस संबंधी इम्युनिटी महिलाओं के मासिक धर्म की साइकल के अलग-अलग स्टेजों में हार्मोन में आने वाले बदलावों पर काफ़ी हद तक निर्भर करती है। इसके साथ ही, गर्भनिरोधक दवाओं के सेवन, गर्भधारण और मीनोपॉज़ की स्थितियों में भी महिलाओं के हार्मोन्स में बदलाव आते रहते हैं। कहा जा सकता है कि COVID-19 से जुड़ी मृत्यु दर के पीछे कहीं न कहीं महिलाओं की हॉर्मोनल स्थिति की कुछ भूमिका हो सकती है।

 

सबसे ख़ास बात है कि महिलाओं के इम्युनिटी सिस्टम के अलग-अलग बर्ताव करने के पीछे उनके शरीर में एक अतिरिक्त क्रोमोज़ोम की मौजूदगी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिलाओं के पास दो X क्रोमोज़ोम (XX) होते हैं, जबकि पुरुषों के पास एक (XY)। बता दें कि मनुष्यों के इम्यून रिस्पॉंस को नियंत्रित करने वाले अनेक जीन्स X क्रोमोज़ोम में ही कोडेड होते हैं। यानी महिलाओं के जीन में मौजूद दो X क्रोमोज़ोम उनकी बीमारियों से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा देते हैं। लेकिन यदि आप महिला हैं तो भी आपको किसी भी तरह का ख़तरा मोल लेने की ज़रूरत नहीं है। हमारी आपको सलाह है कि लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन करें और घर में सुरक्षित रहें।