HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

क्या किम जोंग उन के बाद उत्तर कोरिया में होगा बड़ा बदलाव?

25 Apr 2020

बड़ा सवाल; किम जोंग उन के बाद कौन बनेगा उत्तर कोरिया का नया शासक?

APRIL 25 (WTN) - एशिया महाद्वीप के पूर्व में स्थित देश उत्तर कोरिया पूरी दुनिया के लिए हमेशा से ही एक रहस्यमय देश रहा है। तानाशाही के लिए कुख्यात उत्तर कोरिया का किम परिवार आधी सदी से पूरी दुनिया के लिए नफ़रत और जिज्ञासा का विषय रहा है। उत्तर कोरिया की स्थापना के बाद से ही वहां पर तानाशाह किम परिवार का सत्ता पर कब्ज़ा है।

उत्तर कोरिया में सबसे पहले किम उल सुंग शासक रहे। सुंग के निधन के बाद उनके बेटे किम जोंग इल ने सालों तक उत्तर कोरिया में तानाशाही की। इल के निधन के बाद उत्तर कोरिया में तानाशाही की कमान किम जोंग इल के बेटे किम जोंग उन ने संभाल रखी है। अब जबकि किम जोंग उन के गभीर रूप से बीमार होने, और किम जोंग उन के निधन तक की ख़बरें सामने आ रही हैं, तो ऐसे में पूरी दुनिया की निगाहें उत्तर कोरिया की तरफ़ लगी हुई हैं कि किम जोंग उन के बाद उत्तर कोरिया की सत्ता पर किसका कब्ज़ा होता है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किम जोंग उन ने अपने पिता किम जोंग इल के निधन के बाद साल 2011 में उत्तर कोरिया की सत्‍ता संभाली थी। किम जोंग उन भी अपने पिता और दादा की तरह ही सनकी और क्रूर शासक रहे हैं। कोई भी ऐसा काम जो किम परिवार के शासकों को पसंद नहीं रहा है, ऐसा काम करने वालों की हत्या तक किम परिवार कराता आया है। अभी जब 15 अप्रैल को उत्तर कोरिया के नेशनल हॉलिडे कार्यक्रम में किम जोंग उन उपस्थित नहीं थे, तो यही अनुमान लगाया जा रहा है कि किम की हालत ठीक नहीं है।  

जहां तक किम जोंग उन के उत्तराधिकारी का सवाल है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किम जोंग उन ने पूर्व गायिका और चीयरलीडर री सोल जू से साल 2009 में शादी की थी। किम जोंग उन के 3 बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़े बेटे का जन्म साल 2010 में हुआ था। अब चूंकि किम जोंग उन का बड़ा बेटा नाबालिग है, तो ऐसे में उत्तर कोरिया के नियमों के अनुसार वो फ़िलहाल सत्ता नहीं संभाल सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किम जोंग उन के एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम किम जोंग चल है। हालांकि, किम जोंग चल, किम जोंग उन के बाद उत्तर कोरिया की सत्ता की जिम्मेदारी संभालेंगे इसकी संभावना कम ही है। दरअसल, किम जोंग चल को राजनीति से ज़्यादा संगीत में रूचि रही है। किम जोंग उन और किम जोंग चल के पिता किम जोंग इल ने भी देश का अगला नेता अपने बड़े बेटे किम जोंग चल को न चुनकर किम जोंग उल को चुना था। 

साफ़ है कि राजनीति में ज़्यादा रूचि न होने के कारण किम जोंग उन के बड़े भाई किम जोंग चल को सत्ता की बागडोर न ही मिले। ऐसे में किम जोंग उन की छोटी बहन किम यो जोंग को उतर कोरिया की सत्ता संभालने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 31 साल की किम यो जोंग इस समय चीफ ऑफ स्‍टाफ की जिम्‍मेदारी भी संभाल रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह उत्‍तर कोरिया के सत्‍तारूढ दल वर्कर्स पार्टी में किम परिवार की सक्रिय सदस्‍य भी हैं।

किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग अपने भाई के साथ कई अहम सम्‍मेलनों और बैठकों में भी शामिल होती रही थीं। पिछले सप्‍ताह ही उन्‍होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर कोई बयान दिया था, जिसके बाद वह वर्कर्स पार्टी की सबसे ताक़तवर पोलितब्‍यूरो कमेटी में शामिल की गई थीं। वैसे उतर कोरिया महिलाओं के मामलों में काफी रूढ़िवादी देश है। ऐसे में हो सकता है कि महिला होने के कारण किम यो जोंग को अपने भाई किम जोंग उन के बाद शासन की कमान न मिले, और वे किम जोंग उन के नाबालिक बेटे के बालिक होने तक शासन की सिर्फ़ केयरटेकर नेता बनकर ही रहें।

जिस तरह की उत्तर कोरिया की शासन पद्धति रही है, उससे बिना किसी बालिग पुरुष उत्‍तराधिकारी के मौजूदा किम परिवार की विचारधारा के अनुसार शासन चलाना मुश्किल से ज़्यादा नामुमकिन है। उत्तर कोरिया में यदि सत्ता की बागडोर किसी ग़ैर तानाशाही प्रवृत्ति के व्यक्ति (किम जोंग चल) या किसी महिला (किम यो जोंग) के पास आई, तो स्वाभाविक है कि उत्तर कोरिया में काफ़ी कुछ बदलाव हो। अब देखना होगा कि आने वाले वाले समय में उत्तर कोरिया में क्या कुछ बदलाव होते हैं?