HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

लॉकडाउन के कठिन दौर में भी मरीजों की सेवा में लगातार कार्यरत है पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर

18 May 2020

पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में इलाज के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं मरीज

MAY 18 (WTN) - हर परिस्थिति में मरीज़ों की सेवा ही पहला उद्देश्य; इसी आदर्श को साथ लेकर पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के कठिन दौर में भी लगातार मरीज़ों की सेवा में लगा हुआ है। लॉकडाउन के समय में भी मरीज़ों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसके लिए पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में ना केवल सुबह 9से शाम को 4 बजे तक OPD सुविधा शुरू है बल्कि लगातार 24 घण्टे आपतकालीन सेवाएं भी जारी हैं।

पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार बाकायदा सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सुरक्षा उपायों को अपनाते हुए उपचार किया जा रहा है। वहीं, हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही मरीज़ों का इलाज कर रहा है। पीपुल्स हॉस्पिटल, सोशल डिस्टेंसिंग की संक्रमण रहित और सुरक्षित उपचार व्यवस्था के कारण ही दूर-दूर से मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं और हॉस्पिटल को व्यवस्थित और सुरक्षित उपचार व्यवस्था के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।

पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में इलाज कराने आए आनंद नगर निवासी बारेलाल का कहना है, "मेरे हाथ पांव में फुंसियां हो गई हैं जिसके कारण में बहुत परेशान था कि लॉकडाउन में इलाज कहां कराऊं। तब मेरे एक परिचित ने बताया कि लॉकडाउन में भी पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में OPD में लगातार मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है और 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं। यहां पर इलाज कराकर मुझे काफी आराम मिला है। कोरोना संक्रमण का पूरा ध्यान रखते हुए यहां पर मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है।"

वहीं हिन्दी पूरा के रहने वाले देवेन्द्र के अनुसार, "मेरे हाथ में चोट लग गई थी और मुझे बहुत दर्द हो रहा था। मेरे परिवार वाले बहुत चिंता में थे कि लॉकडाउन में मेरा इलाज कहां होगा। लेकिन पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में आकर मुझे काफी आराम मिला और दर्द भी दूर हो गया। यहां पर बाकायदा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है।"