HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मोबाइल एप्स के ज़रिए आपकी जासूसी कर रही है चीन की वामपंथी सरकार

29 May 2020

चाइनीज मोबाइल ऐप से रहें सावधान; जुटा रहे हैं आपकी निजी जानकारियां
MAY 29 (WTN) - अब वो समय नहीं बचा है जब किसी देश पर अधिकार या आधिपत्य जमाने के लिए युद्ध का सहारा लिया जाता है। अब एक देश दूसरे देश पर आधिपत्य जमाने के लिए तकनीक का सहारा ले रहे हैं। और कुछ ऐसा ही इन दिनों कर रही है चीन की वामपंथी सरकार। जी हां, चीन की वामपंथी सरकार चाइनीज मोबाइल ऐप के ज़रिए दूसरे देशों के नागरिकों की जासूसी कर रही है।

आपको जानकर आश्यर्च होगा, लेकिन करोड़ों भारतीयों का मोबाइल डेटा चीन की वामपंथी सरकार के पास है। इतना ही नहीं, चीन की सरकार चाइनीज एप्स के मदद से आपकी एक-एक हरकत की निगरानी कर रही है। यानी कि चीन के यह मोबाइल ऐप चीन सरकार के लिए जासूस की तरह काम कर रहे हैं।

चीन का इसी तरह का एक ऐप है WeChat, जिसे भारत में तो व्हाट्सएप्प के कारण ज़्यादा सफलता हासिल नहीं हो सकी है। लेकिन चीन में WeChat सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप है। चीन की सबसे बड़ी तकनीकी कंपनी Tencent ने इस ऐप को साल में 2011 में बनाया था। शुरुआत में यह ऐप WhatsApp की तरह ही एक बेसिक टेक्सटिंग ऐप था। लेकिन अब यह ऐप चीन के करोड़ों लोगों के लिए ऑल इन वन ऐप बन गया है।

लेकिन वहीं अब WeChat चीन की वामपंथी सरकार के लिए जासूसी और सेंसरशिप का एक बहुत बड़ा हथियार बन गया है। बता दें कि WeChat के पास आपके मोबाइल के कैमरा और माइक्रोफोन की परमिशन तक होती है। और इस ऐप की पहुंच आपकी एड्रेस बुक और फोटोज तक भी है, और वो इस डेटा को कभी भी अपने सर्वर पर कॉपी कर सकता है।

जब भी कोई WeChat पर अपना अकाउंट बनाता है, तो उसे अपनी सारी जानकारियां ऐप को देना पड़ती हैं। कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी और सिटिजन लैब ने WeChat पर एक पूरी रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें WeChat की जासूसी का सबूतों के साथ पूरा खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, WeChat के संदेश चीन में मौजूद सर्वर पढ़ते हैं। वहीं, चीन के सर्वर तय करते हैं कि मैसेज डिलीवर होगा या नहीं। इतना ही नहीं, चीन की सरकार के खिलाफ लिखा जाने वाला कोई भी मैसेज, वीडियो या फोटो जिसमें चीन के खिलाफ कोई भी बात है उसे WeChat पर नहीं भेजा जा सकता है।

इतना ही नहीं, यदि आप WeChat पर चीन के खिलाफ कुछ भी लिखते हैं, ऐसे संदेशों पर यूजर को चेतावनी भी जारी की जाती है। यानि WeChat पर भेजे जाने वाले हर मैसेज की मॉनीटरिंग होती है। दरअसल, चीन की वामपंथी सरकार तकनीक के ज़रिए दुनिया के हर उस देश के नागरिकों पर नजर रख रही है, जो उसके लिए कूटनीतिक रूप से महत्व रखते है।

WeChat के ज़रिए चीन की वामपंथी सरकार की जासूसी को भारत सरकार भी अच्छी तरह से जानती है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के एक आंतरिक सर्कुलर के अनुसार चीन की कई अन्य दूसरी एप्लिकेशन के साथ WeChat का नाम भी जासूसी करने और सर्विलांस करने वाले एप्लिकेशन के तौर पर दर्ज है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार की तरफ से सेना और सुरक्षाबलों को इन चाइनीज एप्स को इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है। 

इस तरह कुल 42 चायनीज एप्स हैं जिनकी मदद से चीन की वामपंथी सरकार जासूसी के काम करती है। यदि WeChat के अलावा यह एप्स आपके मोबाइल फोन में हैं तो आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है। क्योंकि इन एप्स के ज़रिए करोड़ों भारतीयों मोबाइल यूज़र्स का डेटा चीन की वामपंथी सरकार के पास जा रहा है।