HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मास्क के इस्तेमाल में बरतें 'यह' सावधानी वरना हो सकता है ख़तरा!

18 Jun 2020

बार-बार खांसने से मास्क की फिल्टर क्षमता पर पड़ सकता है 'प्रतिकूल" असर

JUNE 18 (WTN) - कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी की भयावहता से तो आप अच्छी तरह से परिचित हो ही गए होंगे। चीन के वुहान शहर से उपजी और फैली कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी से इस लेख को लिखे जाने तक अभी तक 4 लाख 51 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 84 लाख 6 हज़ार से ज़्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

अब जबकि कोरोना वायरस संक्रमण की अभी तक कोई भी प्रामाणिक दवा या वैक्सीन नहीं बन पाई है। ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए सही मास्क को सही तरीके से पहनने से आप खुद को काफी हद तक कोरोना वायरस संक्रमण से बचा सकते हैं।

साफ है कि संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पर बहुत ज़्यादा ज़ोर दिया जा रहा है। वहीं, मास्क को लेकर भी तमाम तरह के शोध लगातार हो रहे हैं कि मास्क कितना उपयोगी है और इसे किस तरह से पहनना चाहिए? इसी कड़ी में एक नए शोध में दावा किया गया है कि मास्क पहनने के बाद यदि आप खांसते हैं तो इससे मास्क की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।

जैसा कि आप जानते ही हैं कि मास्क पहनने से कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि मास्क वायरस को काफी अच्छी तरीके से फिल्टर कर लेता है। लेकिन यदि आपने मास्क सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया, तो यही मास्क आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

जी हां, शोध के अनुसार यदि आप बार-बार खांसने हैं तो इससे मास्क की फिल्टर करने की क्षमता पर कम होने लगती है। साइप्रस में यूनिवर्सिटी ऑफ निकोसिया के वैज्ञानिकों ने कम्प्यूटर मॉडल्स के इस्तेमाल से पता लगाया है कि जब मास्क पहनने वाला कोई व्यक्ति बार-बार खांसता है, तो उसके खांसने से गिरने वाली छोटी-छोटी बूंदें किस तेज़ी से और कितने दूर तक गिरती हैं।

इससे किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि जब बिना मास्क पहना हुआ कोई व्यक्ति खांसता है, तो उसकी बूंदें पांच सेकंडों में 18 फीट तक की दूरी तय कर सकती हैं। लेकिन अध्ययन के अनुसार, मास्क लगाने से हवा में लार की बूंदों के फैलने का खतरा तुलनात्मक रूप से कम हो सकता है। लेकिन मास्क लगाकर बार-बार खांसने से मास्क की क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि मास्क पहनने के बाद भी खांसने पर लार की कुछ बूंदें कुछ दूरी तक गिर सकती हैं। लेकिन मास्क न पहनने पर लार की बूंदों के गिरने की दूरी दोगुनी हो जाती है। ऐसे में यदि आप मास्क पहनें, तो आपको काफी सावधानी रखने की ज़रूरत है।

याद रखें कि मास्क के आगे के हिस्से को कभी भी अपने हाथों से टच न करें। और न ही मास्क के इस्तेमाल के बाद उसके आगे के हिस्से को टच करें। शोध में साफ कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए मास्क एक अच्छा साधन है, लेकिन मास्क पूर्ण सुरक्षा की गारंटी नहीं है।

ऐसे में हमारी आपको सलाह है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सिर्फ़ मास्क के भरोसे ही नहीं रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं और साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।