HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

वाय.ए.आई. नेशनल मल्टी क्लाॅस रैंकिंग चैम्पियनशिप(जू.) में अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते कुल 10 पदक

04 May 2019
 
भोपाल: 03 मई, 2019: मुम्बई में 27 अप्रैल से 02 मई, 2019 तक आयोजित वाय.ए.आई. नेशनल मल्टी क्लाॅस रैंकिंग चैम्पियनशिप (जूनियर) में अकादमी के खिलाड़ियों ने 03 स्वर्ण, 05 रजत और 02 कांस्य सहित 10 पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया। संचालक खेल और युवा कल्याण, डाॅ एस.एल. थाॅउसेन ने खिलाड़ियों द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और पदक विजेता खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। 


 
मार्वे बीच मुम्बई में आयोजित वाय.ए.आई. नेशनल मल्टी क्लाॅस रैंकिंग (जूनियर) चैम्पियनशिप के आप्टिमिस्ट क्लाॅस ओपन इवेन्ट में अकादमी की खिलाड़ी उमा चैहान ने स्वर्ण पदक और राज विश्वकर्मा ने रजत पदक जीता। जबकि बालिका वर्ग आप्टिमिस्ट इवेन्ट में उमा चैहान ने स्वर्ण पदक, रितिका दांगी ने रजत पदक अर्जित किया ।



इसी तरह चैम्पियनशिप के लैजर रेडियल इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ी गोविन्द बैरागी ने स्वर्ण, सतीश यादव ने रजत तथा लैजर 4.7 ओपन इवेन्ट में राममिलन यादव ने कांस्य पदक और बालिका वर्ग की लेजर 4.7 स्पर्धा में श्रद्धा वर्मा ने रजत तथा 420 वोट क्लाॅस इवेन्ट में दाउद कुरैशी और प्रदीप ठाकुर की जोड़ी ने कांस्य पदक तथा 29  बोट इवेन्ट में आशीष विश्वकर्मा और अलंकार सूर्यवंशी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीत कर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया। उक्त सभी खिलाड़ी वाॅटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवार्डी जी.एल. यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् हैं।- Window To News