HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जल्द ही 100 रुपये प्रति लीटर हो सकता है पेट्रोल

17 Sep 2018
महंगे क्रूड ऑयल और मज़बूत डॉलर के चलते पेट्रोल पहुंचा शतक के क़रीब

SEP 17 (WTN) – देश में पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में तो एक लीटर पेट्रोल 91.5 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या देश में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर हो सकते हैं?  अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के जानकारों के मुताबिक यदि अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम यही रहे, तो आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर हो सकता है।
 
भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम बढ़ना और डॉलर का रुपये के मुकाबले मज़बूत होना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक साल पहले ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 55 डॉलर प्रति बैरल थे, जो अब 78 डॉलर प्रति बैरल है। इसका मतलब है कि पिछले एक साल में इसके दाम में 44 प्रतिशत की तेज़ी आ चुकी है। जैसा कि आप जानते हं कि भारत अपनी पेट्रोल और डीज़ल की जरूरत का 80 प्रतिशत आयात करता है। अगर कच्चा तेल महंगा होगा तो हमारी कम्पनियों को भी इसे महंगे दाम में ख़रीदना होगा।
 
भारत में पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ने के पीछे एक और कारण है भारतीय रुपए का लगातार कमज़ोर होना। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ रहे व्यापारिक तनाव के बीच अमेरिकी डॉलर की क़ीमत मज़बूत हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत को विदेश से डॉलर में ही पेट्रोल और डीज़ल खरीदना होता है।
 
आज से क़रीब एक साल पहले एक डॉलर की क़ीमत 64.12 रुपए थी। वहीं आज एक डॉलर की क़ीमत क़रीब 72 रुपए है। यानि कि पिछले एक साल में डॉलर के मुक़ाबले रुपया 8 रुपए महंगा हुआ है यानि कि हमें प्रति बैरल क्रूड ऑयल ख़रीदने के लिए आठ रुपये ज़्यादा देने पड़ रहे हैं।
 
जानकारों के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव अभी और बढ़ेंगे क्योंकि यूरोप और अमेरिका में ठण्ड के मौसम में क्रूड ऑयल की मांग बढ़ती है। इस कारण इस सीजन में वहां क़ीमतों में उछाल आता है। यानि कि यदि ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल हुए तो भारत में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर हो जाएंगे।
 
कहा जा रहा है कि यदि क्रूड ऑयल ने ये लेवल तोड़ दिया, तो वो 85 डॉलर प्रति बैरल तक भी जा सकता है। यदि इसी तरह हर रोज़ पेट्रोल के दाम बढ़ते रहे तो दिवाली तक पेट्रोल के भाव 100 रुपए प्रति लीटर हो सकते हैं। जानकारों के मुताबिक नवम्बर तक ईरान पर प्रतिबंध लागू होंगे जिसके कारण सप्लाई में कमी आएगी इससे भी क्रूड के भाव बढ़ेंगे।
 
अब पेट्रोल के भाव 100 रुपए प्रति लीटर होने से सरकार ही रोक सकती है। अगर सरकार पेट्रोल और डीज़ल पर वसूलने वाले टैक्स कम करेगी तो ही इसके भाव में कमी हो पाएगी नहीं तो अंतर्राष्ट्रीय संकेत तो यहीं हैं कि पेट्रोल के दाम आने वाले कुछ दिनों में 100 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे।