HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

चुनाव आयोग की परीक्षा में भोपाल के 12 अधिकारी फेल

12 Sep 2018
भोपाल के 6 अधिकारियों ने पास की चुनाव आयोग की परीक्षा

SEP 12 (WTN) – विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग मध्य प्रदेश में अधिकारियों की परीक्षा ले रहा है ताकि अधिकारियों की चुनाव सम्बन्धित तैयारियों की जांच हो सके। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग की योग्यता परीक्षा में भोपाल के 12 और इन्दौर के दो अधिकारी पास नहीं कर पाए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश में 561 अधिकारियों ने 18 अगस्त को इस परीक्षा को दिया था। इसमें से 323 अधिकारी चुनाव आयोग के पैमाने पर खरे नहीं उतरे है।
 
जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने परीक्षा के नतीजे ज़िलों को भेजे हैं। सितम्बर के आखिरी में एक बार फिर परीक्षा होगी, जिसमें संतोषजनक प्रदर्शन नहीं करने वाले अफसरों को एक अवसर दिया जाएगा।
 
भोपाल के जो अधिकारी इसमें सफल नहीं हो सके हैं उनके नाम हैं, मनोज वर्मा, एलएल अहिरवार, वंदना मेहरा, राजीव नंदन श्रीवास्तव, राजकुमार खत्री, मनोज उपाध्याय, केके रावत, देवेंद्र चौधरी, अवनीश मिश्रा, मनीष शर्मा, अनिल पटेल, विवेक व्यास शामिल।
 
वहीं, शैलेश द्विवेदी, संजय कुमार श्रीवास्तव, मुकुल गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, दीपक पाण्डेय और राजेन्द्र जैन ने परीक्षा पास कर ली है।