HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: साल 2013 के विधानसभा चुनाव के परिणाम

12 Nov 2018
विधानसभा चुनाव 2013 में भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और आगर ज़िले की 17 सीटों में से 14 पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय ने जीत हासिल की थी
 
NOV 12 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2013 में राज्य के भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और आगर ज़िले की विधानसभा सीटों पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई थी और किसे हार का सामना करना पड़ा था।
बैरसिया(एससी) – भोपाल ज़िले की बैरसिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु खत्री ने भाजपा उम्मीदवार महेश रत्नाकर को 29,304 मतों से हराया था।
 
भोपाल-उत्तर – भोपाल ज़िले की भोपाल-उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ़ अकील ने भाजपा उम्मीदवार आरिफ़ बेग को 6,664 वोटों से शिकस्त दी थी।
 
नरेला – भोपाल ज़िले की नरेला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग ने कांग्रेस उम्मीदवार सुनील सूद को 26,970 मतों से हराया था।
 
भोपाल-दक्षिण-पश्चिम – भोपाल ज़िले की भोपाल-दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उमाशंकर गुप्ता ने कांग्रेस उम्मीदवार संजीव सक्सेना को 18,198 वोटों से हराया था।
 
भोपाल-मध्य – भोपाल ज़िले की भोपाल-मध्य विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार आरिफ़ मसूद को 6,981 मतों से शिकस्त दी थी।
 
गोविन्दपुरा – भोपाल ज़िले की गोविन्दपुरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल गौर ने कांग्रेस उम्मीदवार गोविन्द गोयल को 70,644 वोटों से हराया था।
 
हुजूर – भोपाल ज़िले की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र मण्डलोई को 59,604 मतों से शिकस्त दी थी।
 
बुधनी – सीहोर ज़िले की बुधनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ महेन्द्र सिंह चौहान को 84,805 वोटों से हराया था।
 
आष्टा(एससी) – सीहोर ज़िले की आष्टा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह गुणवान ने कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल सिंह इंजीनियर को 5,504 मतों से हराया था।
 
इछावर – सीहोर ज़िले की इछावर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र रमेश चन्द्र पटेल ने भाजपा प्रत्याशी करण सिंह वर्मा को 744 वोटों से शिकस्त दी थी।
 
सीहोर – सीहोर ज़िले की सीहोर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सुदेश राय ने भाजपा उम्मीदवार उषा रमेश सक्सेना को 1,626 मतों से हराया था।
 
नरसिंहगढ़ – राजगढ़ ज़िले की नरसिंहगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश भण्डारी ने भाजपा उम्मीदवार मोहन शर्मा को 23,018 वोटों से हराया था।
 
ब्यावरा – राजगढ़ ज़िले की ब्यावरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार ने कांग्रेस उम्मीदवार रामचन्द्र दांगी को 3,088 मतों से हराया था।
 
राजगढ़ – राजगढ़ ज़िले की राजगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार श्रीसिंह बामलवे को 51,211 वोटों से हराया था।
 
खिलचीपुर – राजगढ़ ज़िले की खिलचीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुंवर हजारीलाल दांगी ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रियवत सिंह को 11,479 मतों से हराया था।
 
सारंगपुर(एससी) – राजगढ़ ज़िले की सारंगपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुंवरजी कोठार ने कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण मोहन मालवीय को 18,113 वोटों से शिकस्त दी थी।
 
सुसनेर – आगर ज़िले की सुसनेर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुरलीधर पाटीदार ने कांग्रेस उम्मीदवार अम्बावित्य वल्लभ भाई को 27,676 मतों से हराया था।
 
आगर(एससी) – आगर ज़िले की आगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर उंटवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार माधव सिंह को 28,859 वोटों से शिकस्त दी थी।