HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

विधानसभा चुनाव 2013 के बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार ज़िले के चुनाव परिणाम

14 Nov 2018
बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार ज़िले की 16 सीटों में से भाजपा ने 11 कांग्रेस ने 4 और निर्दलीय ने 1 सीट पर जीत हासिल की थी
 

NOV 14 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि साल 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य के बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार ज़िले की विधानसभा सीटों पर क्या परिणाम रहे थे। किस पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी और किस पार्टी के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा था।

सेंधवा(एसटी) – बड़वानी ज़िले की सेंधवा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अंतरसिंह रावजी आर्य ने कांग्रेस उम्मीदवार दयाराम पटेल को 25,686 मतों से हराया था।

राजपुर(एसटी) – बड़वानी ज़िले की राजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बाला बच्चन ने भाजपा उम्मीदवार देवीसिंह पटेल को 11,196 वोटों से शिकस्त दी थी।

पानसेमल(एसटी) – बड़वानी ज़िले की पानसेमल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार चन्द्रभागा किराडे को 7,382 मतों से हराया था।

बड़वानी(एसटी) – बड़वानी ज़िले की बड़वानी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रमेश पटेल ने भाजपा उम्मीदवार प्रेमसिंह पटेल को 10,527 वोटों से शिकस्त दी थी।

अलीराजपुर(एसटी) – अलीराजपुर ज़िले की अलीराजपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नागर सिंह चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल को 17,369 मतों से हराया था।

जोबट(एसटी) – अलीराजुपर ज़िले की जोबट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माधो सिंह डाबर ने कांग्रेस उम्मीदवार विशाल रावत को 11,051 वोटों से शिकस्त दी थी।

झाबुआ(एसटी) – झाबुआ ज़िले की झाबुआ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शांतिलाल बिलवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार जेवियर मेडा को 15,858 मतों से पराजित किया था।

थांदला(एसटी) – झाबुआ ज़िले की थांदला विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी कल सिंह भाबर ने कांग्रेस उम्मीदवार गेंदल डामोर को 5,116 वोटों से हराया था।

पेटलावद(एसटी) – झाबुआ ज़िले की पेटलावद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुमारी निर्मला भूरिया ने कांग्रेस उम्मीदवार वालसिंह मेडा को 17,016 मतों से शिकस्त दी थी।

सरदारपुर(एसटी) – धार ज़िले की सरदारपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वेल सिंह भूरिया ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप ग्रेवाल को 529 वोटों से पराजित किया था।

गंधवानी(एसटी) – धार ज़िले की गंधवानी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग सिंघार ने भाजपा उम्मीदवार सरदार सिंह मेडा को 12,326 मतों से हराया था।

कुक्षी(एसटी) – धार ज़िले की कुक्षी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह बघेल ने भाजपा उम्मीदवार मुकाम सिंह किराड़े को 42,768 वोटों से शिकस्त दी थी।

मनावर(एसटी) – धार ज़िले की मनावर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रंजना बघेल ने कांग्रेस उम्मीदवार निरंजन डावर लोनी को 1,639 मतों से पराजित किया था।

धरमपुरी(एसटी) – धार ज़िले की धरमपुरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवार पंछीलाल मेड़ा को 7,573 वोटों से हराया था।

धार – धार ज़िले की धार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीना विक्रम वर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर बालमुकुंद सिंह गौतम को 11,482 मतों से शिकस्त दी थी।

बदनावर – धार ज़िले की बदनावर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत ने कांग्रेस उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह को 9,812 वोटों से हराया था।