HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पीपुल्स यूनिवर्सिटी के वार्षिक उत्सव दिशा-2018 का रंगारंग समापन

08 Dec 2018
 
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉक्टर्स से किया आह्वान, कहा समाज हित और जनसेवा के लिए करें काम 
 
DEC 08 (WTN) – नारी सशक्तिकरण और देश भक्ति के जज्बे की विद्यार्थियों द्वारा शानदार और नयनाभिराम प्रस्तुति के साथ पीपुल्स यूनिवर्सिटी में मेधावी विद्यार्थियों के पुरस्कार वितरण समारोह और वार्षिक उत्सव दिशा-2018 का रंगारंग समापन हुआ। पीपुल्स युनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमति आनंदीबेन पटेल थीं। 

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमेन डॉ अखिलेश पाण्डेय, पीपुल्स ग्रुप की डायरेक्टर मेघा विजयवर्गीय, पीपुल्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ राजेश कपूर और यूनिवर्सिटी की रजिस्टार डॉ नीरजा मलिक उपस्थित थीं। 

अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए महामहिम राज्यपाल श्रीमति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि डॉक्टर्स को जनहित के लिए आगे आना चाहिए और पैसा कमाने के बजाय समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। वहीं राज्यपाल ने लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित बालिका से समाज का निर्माण होता है और इसके लिए बेटियों को पढ़ाना काफ़ी ज़रूरी है। राज्यपाल ने महिलाओं की समानता पर चर्चा करते हुए कहा कि महिला स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है। इस दौरान राज्यपाल पटेल ने पीपुल्स हॉस्पिटल द्वारा मरीजों के लिए कम खर्चे में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की सराहना की। 

वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीपुल्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ राजेश कपूर ने कहा कि पीपुल्स यूनिवर्सिटी का उद्देश्य समाज में सुलभ और कम खर्चे पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कपूर ने जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्षों में पीपुल्स हॉस्पिटल द्वारा क़रीब 35 लाख मरीजों को कम खर्चे पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं, और आने वाले समय में पीपुल्स हॉस्पिटल और यूनिवर्सिटी द्वारा पूरे भोपाल में एनीमिया और टीबी के ख़िलाफ़ एक मुहिम चलाई जाएगी जिसका लाभ सभी को मिलेगा। 

पीपुल्स यूनिवर्सिटी के वार्षिक उत्सव दिशा-2018 के समापन अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिन विद्यार्थियों को महामहिम राज्यपाल के द्वारा पुरस्कार दिये गये उनके नाम इस तरह हैं। पीसीपीएस की बीपीटी की छात्रा फरहा बज़ीगा, पीसीएमसी की एमबीबीएस की अमिया अग्रवाल, एमडी/एमएस की नैंसी अग्रवाल। 

पीडीए की बीडीएस की छात्रा अंजलि छाबरिया, एमडीएस के पृथ्वी सिंह। वहीं पीसीएन से एमएससी(नर्सिंग) की छात्रा आशा कुमारी, बीएससी(नर्सिंग) की छात्रा श्रद्धा रघुवंशी, पीबी बीएससी(नर्सिंग) की छात्रा अमृता भारती। पीआईएमआर के एमबीए(एचए) की छात्रा आयशा अब्बास, इंटरनेशनल एमबीए से स्वेता सिंह, एमबीए से अमन खान, बीबीए से लाची पुरोहित और बीकॉम से अक्षय पुरोहित। 

एसओपीआर से बी.फॉर्मा की छात्रा हर्षिचा त्रिपाठी। पीआईएमएच के बीबीए(एमएचए) की छात्रा सोनिया चोखल, बीएचएमसीटी की छात्रा पी.अम्रता राव। एसओआरटी डिप्लोमा (सीएसई) की छात्रा आंचल कुशवाह, एमटेक(सिविल) से नौशबा बानो। साथ ही एनसीसी के छात्र अभिनव यादव को यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सिंगापुर जाकर भारत का प्रतिनिधित्व करने पर राज्यपाल ने सम्मानित किया।

वहीं पीपुल्स यूनिवर्सिटी के पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद बालिकाओं के साथ हो रहे दुष्कर्ष पर नारी शक्ति का रोष नृत्य नाटिका के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में द्रोपदी चीरहरण की नृत्य नाटिका की भी प्रस्तुत की गई, जिसमें नारी की वेदना को बेहतरीन तरीक़े से अभिव्यक्त किया गया। इसके बाद देशभक्ति से ओतप्रोत लघु नाटिका और गानों के ज़रिये मातृभूमि को याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ नीरजा मलिक ने महामहिम राज्यपाल श्रीमति आनंदी बेन पटेल, मध्य प्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमेन डॉ अखिलेश पाण्डेय समेत कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, फैकल्टी, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।