MAY 27 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्टफोन है, तो इसमें आप व्हाट्सएप का प्रयोग तो ज़रूर ही करते होंगे। व्हाट्सएप का प्रयोग करते समय आप कई बार सोचते होंगे कि जब इसमें विज्ञापन नहीं आते हैं तो फ़िर दुनिया के इस सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेंजिग ऐप की कमाई कैसे होती है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जल्द ही अब व्हाट्एस पर आपको विज्ञापन नज़र आने लगेंगे!

जी हां व्हाट्सएप ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अब तक फ्री में मिल रही इंस्टैंट मैसेंजिग सेवा पर आपको विज्ञापन देखने को मिलेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीदरलैण्ड में हुई एक फेसबुक मार्केट समिट में फेसबुक ने इस बात का खुलासा किया है कि व्हाट्सएप पर स्टेटस विज्ञापन 2020 से शुरू हो जाएंगे।

व्हाट्सएप पर विज्ञापन सम्बन्धित एक जानकारी पिछले साल अक्टूबर में सामने आई थी। जब मीडिया में सुर्खियां थीं कि चर्चित इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के स्टेटस फ़ीचर में जल्द ही विज्ञापन जुड़ने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप का स्टेटस फीचर यूजर्स को फ़ोटो, टेक्स्ट, जीआईएफ और वीडियो शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है, लेकिन ये स्टेटस 24 घण्टे में गायब हो जाता है।

WABetaInfo के मुताबिक़, व्हाट्सएप के बीटा वर्जन 2.18.305 पर स्टेटस में विज्ञापन नज़र आ रहे थे। हालांकि, ये अब नज़र नहीं आ रहे हैं पर जल्द ही स्टेटस में विज्ञापन देखे जा सकेंगे। कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप पर ये विज्ञापन फेसबुक के एडवर्टाइजमेंट सिस्टम के अनुसार ही नज़र आएंगे। कम्पनी का दावा है कि व्हाट्सएप पर स्टेटस विज्ञापन के जरिये कारोबारी अपने कारोबार को बढ़ा सकते हैं।

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पर विज्ञापन का मामला काफ़ी विवादित भी रहा है। व्हाट्सएप मैसेजिंग सर्विस के को-फाउण्डर ब्रायन एक्टन ने व्हाट्सएप पर विज्ञापन दिये जाने के फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग के क़दम के ख़िलाफ़ ही कम्पनी छोड़ दी थी। इस बारे में ब्रायन एक्टन का कहना था कि जुकरबर्ग मैसेजिंग सर्विस के माध्यम से पैसा कमाना चाहते हैं।

व्हाट्सएप की ही तरह फेसबुक के अधीनस्थ इंस्टाग्राम की न्यूज़ फीड में विज्ञापन नज़र आते हैं। उसी तरह कुछ दिनों बाद व्हाट्सएप स्टेटस में भी जल्द ही विज्ञापन नज़र आने लगेंगे। व्हाट्सएप पर विज्ञापन की जानकारी मिलने के बाद इसके यूजर्स में काफ़ी उत्साह है कि आख़िर विज्ञापन किस तरह से प्रदर्शित होंगे। जानकारी के मुताबिक़, व्हाट्सएप में यह विज्ञापन पूरी स्क्रीन पर दिखाई देगा। विज्ञापन के बारे में जानने के लिए यूजर को इसे Swipe Up करना होगा। हालांकि, जो लोग अपनी स्टेटस पोस्ट नहीं करते हैं उन्हें इस विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे।