HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

2022 तक देश में ‘बड़े बदलाव’ लाने की तैयारी में मोदी सरकार!

05 Jul 2019
बजट में दिखा मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरा करने का ‘संकल्प’

JULY 05 (WTN) – 2014 लोकसभा चुनाव प्रचार से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा से साल 2022 का जिक्र करते रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लिए 2022 एक लक्ष्य है, जिसमें वे अपनी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करना चाहते हैं। साल 2022 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 2014 से ही लगातार अपनी नीतियों पर काम कर रहे हैं। मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट में भी साल 2022 को लक्ष्य मानते हुए इस समय सीमा तक कई योजनाओं को पूरा करने का वादा और दावा किया है।

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में जब निर्मला सीतारमण ने लोकसभा बजट में पेश किया तो मोदी सरकार के विजन-2022 के लिए उसमें रोडमैप तैयार होता दिखा। मोदी सरकार का दावा और वादा है कि आने वाले तीन सालों में कई बड़ी योजनाओं को 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। आइये नज़र डालते हैं कि मोदी सरकार की ये महत्वपूर्ण योजनाएं आख़िर क्या हैं।

प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से ही कहते आएं हैं, सबके साथ-सबका विकास। अपने इसे लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है कि देश में हर किसी के पास अपना घर हो। प्रधानमंत्री मोदी के इस सपने को पूरा करने के लिए इस बार के बजट में इसका उल्लेख किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने अपने बजट भाषण में कहा कि साल 2022 तक 1.95 करोड़ घर और बनाने की योजना का लक्ष्य सरकार के सामने है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सभी घर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए जाएंगे। अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनने में पहले 314 दिन लगते थे, लेकिन अब इन्हें पूरा करने  सिर्फ़ 114 दिन का समय लगता है। यानी कि अब कम समय में घर बने रहे हैं, इसलिए साल 2022 तक सभी को घर देने का वादा पूरा किया जा सकता है।
 
किसान इस देश की अर्थव्यवस्था की नींव हैं। देश के किसानों की सालों से मांग है कि उनकी आय बढ़ाने के उपाय किये जाने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने भी 2014 और 2019 के लोकसभा चनाव में वादा किया था कि उनकी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पूरा प्रयास करेगी। इस बार के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ़िर से मोदी सरकार के उस वादे को दोहराया कि साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री मोदी की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत ग़रीब महिलाओं को मुफ़्त में एलपीजी कनेक्शन दिये जाते हैं। कहा जाता है कि मोदी सरकार की इस योजना का लाभ उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में भी मिला है। हर घर को प्रदूषण रहित रखने और ग़रीब महिलाओं को भी खाना पकाने में परेशानी ना हो, इसके लिए साल 2022 तक हर परिवार को उज्जवला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन दिया जाने का लक्ष्य इस बार के बजट में रखा गया है।

साल 2014 में जब नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे तो उनके कई लक्ष्यों में से एक लक्ष्य था देश के हर घर में बिजली पहुंचाना। शहरों में तो बिजली की आपूर्ति है, लेकिन आज भी देश में कई ऐसे गांव हैं जहां पर बिजली की पहुंच नहीं हैं, और यदि बिजली गांव में है भी तो उसकी उपलब्धता हर घर तक नहीं है। हर घर में बिजल के प्रधानमंत्री मोदी के इसी लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने अपने बजट भाषण में कहा है कि साल 2022 तक हर गांव के हर घर में बिजली पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

अब देखना होगा कि प्रधानमंत्री की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं को साल 2022 तक पूरा किया जा सकेगा कि नहीं। ऐसा इसलिए, क्योंकि सीमित संसाधनों और सीमित आय के कारण सरकार के सामने इन योजनाओं को साल 2022 तक पूरा करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। 2022 के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मोदी सरकार के पास तीन सालों का समय है, देखना होगा कि इन तीन सालों में मोदी सरकार इन लक्ष्यों का पूरा करने के लिए सीमित संसाधनों का कितना प्रयोग कर पाती है, और योजनाओं को पूरा करने लिए राजस्व कहां से और कैसे जुटा पाती है।