HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

लोकसभा चुनाव में 25 से 30 प्रतिशत मौजूदा सांसदों का टिकट काट सकती है भाजपा!

14 Mar 2019
16 मार्च को भाजपा जारी कर सकती है लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची
 
MAR 16 (WTN) – लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सभी की निगाहें टिकी हुई हैं कि सत्ताधारी पार्टी भाजपा कब अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करती है। वैसे लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने में व्यस्त भाजपा इस बार काफ़ी सोच समझकर अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली है।

 

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में 16 मार्च को केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है और इसके बाद 18 मार्च को भी अमित शाह ने केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा होली से पहले लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।



सूत्रों की माने तो 16 मार्च को होने वाली केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की कई लोकसभा सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार भाजपा इस बार 25 से 30 प्रतिशत मौजूदा सांसदों का टिकट काट सकती है।

 

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के मामले में भाजपा ने इस बार काफ़ी ध्यान दिया है और कसौटियों पर खरा उतरने के बाद ही किसी प्रत्याशी का टिकट फाइनल होगा। कहा जा रहा है कि टिकट वितरण पर खुद प्रधानमंत्री मोदी नजर रखे हुए हैं जिसके कारण लोकसभा चुनाव में भाजपा काफ़ी सोच समझकर ही टिकट वितरण करेगी।