HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

उपभोक्ताओं को मिली ‘राहत’; 31 मार्च तक बढ़ी पसंदीदा चैनल्स चुनने की तारीख

13 Feb 2019
उपभोक्ताओं की परेशानियों और शिकायतों के बाद ट्राई ने किया बड़ा ‘फैसला’; अब 31 मार्च तक चुन सकेंगे पसंदीदा चैनल्स

FEB 13 (WTN) – ट्राई यानि कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने प्रसारण और केबल सेवाओं के लिये नई गाइड लाइन के तहत ग्राहकों को अपनी ‘पसंद’ के अनुसार चैनल्स चुनने के लिए अब समय सीमा को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। ट्राई के मुताबिक उसने सभी वितरण प्लेटफार्म परिचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने उन ग्राहकों के लिए अब ‘नया’ प्लान यानि कि ‘बेस्ट फिट प्लान’ बनाएं जो अभी तक चैनल्स को नहीं चुन सके हैं।
 
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण का इस बारे में कहना है कि ‘बेस्ट फिट प्लान’ ग्राहकों के उपयोग के अनुसार होना चाहिए, जिसमें उनकी पसंदीदा भाषा और चैनल्स की लोकप्रियता के आधार पर कैटेगरी तैयार की गई हो। लगातार लोगों को हो रही परेशानियों और शिकायतें मिलने के बाद ट्राई ने सेवा प्रदाताओं के साथ बैठक कर चैनल्स चुनने के विकल्प की तारीख को 31 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है।
 
वहीं जानकारी के मुताबिक ग्राहक अपने बेस्ट फिट प्लान को 31 मार्च, 2019 तक या उससे पहले बदल सकते हैं। साथ ही ग्राहक द्वारा ‘बेस्ट फिट प्लान’ बताए जाने के 72 घण्टे के अन्दर वितरण प्लेटफार्म परिचालकों को उसे ग्राहकों के टैरिफ चैनल पैक में बदलना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में क़रीब 10 करोड़ घरों में केबल सेवा है वहीं क़रीब 6.7 करोड़ डीटीएच का उपयोग करते हैं।
 
देश में अभी तक क़रीब 65 प्रतिशत केबल ग्राहक और क़रीब 35 प्रतिशत डीटीएच कनेक्शन वाले अपने पसन्द के अनुसार अपने चैनल्स के चयन का विकल्प अपना चुके हैं। ट्राई की कोशिश है कि ग्राहक सिर्फ़ उन्हीं चैनल्स का भुगतान करें जिसे वे देखना चाहते हैं इसलिए इस तरह के नये नियमों को बनाया गया है। ट्राई के मुताबिक यदि आपको डीटीएच या फ़िर केबल सेवा प्रदाता द्वारा उचित सेवा नहीं दी जा रही है या फिर आपके चयन के अनुसार चैनल्स आपको नहीं दिखाएं जा रहे हैं, तो आप इसकी शिकायत करने के लिए या कोई सुझाव देने के लिए 011-23237922 और 011-23220209 पर कॉल कर सकते हैं।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्राई ने नये ब्राडकास्ट नियम इसी महीने की 1 फरवरी से लागू किए हैं। वहीं ट्राई ने हाल ही में निर्देशित किया है कि सेवा प्रदाता एक ही लोकेशन या घर के दूसरे या मल्टीपल कनेक्शन पर ग्राहकों को अपने हिसाब से छूट दे सकते हैं और इसमें किसी भी तरह की कोई भी रोक नहीं है। अब देखना होगा कि ट्राई के नये निर्देशों के बाद उपभोक्ता कितने जल्दी अपने पसंदीदा चैनल्स को चुनते हैं और वहीं सेवा प्रदाता अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा कितने जल्दी दे पाते हैं।