HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

'चौसर फिरंगी' मध्यप्रदेश में निर्मित एवं निर्देशित फिल्म 5 अप्रैल से सिनेमाघरों में

30 Mar 2019

भोपाल 29 मार्च 2019 (WTN)- हाल के दिनों में मध्यप्रदेश फिल्म निर्माता निर्देशकों की पहली पसंद बन कर उभरा है मध्यप्रदेश की भौगोलिक और सामाजिक विविधताओं के कारण फिल्म शूटिगं के लिए एक आदर्श माहौल फिल्म निर्माता निर्देशकों को मिलता है । इसी कड़ी में हाल ही में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ यादव एवं निर्देशक संदीप पांडेय द्वारा पूरी तरह मध्य प्रदेश की धरती में बनी अपनी फिल्म 'चौसर फिरंगी' लेकर आये है।

यह फिल्म भारतीय समाज के दो आर्थिक सामाजिक परिदृश्यों उच्च व निम्न वर्ग की छुपी हकीकत को दिखती है। 'चौसर फिरंगी' ऐसे समाज की कहानी है, जो गंदी बस्तियों के लोगों को निकृष्ट दृष्टि से देखती है, लेकिन स्वयं को उनसे बेहतर मानती है। फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, उच्चवर्गीय समाज की परतें खुलती जाती है और गंदी बस्ती के लोग उनसे अधिक नैतिक साबित होते हैं।



फिल्म का प्रमुख आकर्षण मध्यप्रदेश की लोकेशन और भाषाई अंदाज़ है।
इसी क्रम में फिल्म चौसर फिरंगी की पूरी स्टार कास्ट द्वारा ५ अप्रैल को रिलीज़ होने के पहले भोपाल में फिल्म से जुडी जानकारी देने हेतु एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म के निर्माता निर्देशक के साथ चौसर फिरंगी में मुख्य भूमिका निभाने वाले जबलपुर के प्रतीक पचौरी, अंशुल सिंह ठाकुर, रेखा मिश्रा, सारिका नायक, अमर परिहार, विनय शर्मा, मनीष तिवारी, जितेन्द्र वशिष्ट, बाबू हाजरा, हंसा सिंह और अमोल देशमुख उपस्थित रहे।



इस फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ यादव एवं लेखक व निर्देशक संदीप पाण्डेय हैं। फिल्म का संगीत श्रुति-धर्मेश की जोड़ी व आशी सागर ने दिया है। फिल्म का ब्रास सेक्शन मनोज बेन (श्याम इंटरनेशनल बैंड) ने दिया है।

चौसर फिरंगी* की ऑल इंडिया रिलीज़ 5 अप्रैल है। ज़ी म्यूजिक कंपनी (Zee Music company)* द्वारा फिल्म का म्यूजिक व ट्रेलर लांच किया गया है। फिल्म का प्रिव्यू पिछले दिनों मुंबई में रखा गया, जिसे फिल्म समीक्षकों द्वारा सराहा गया।
गायत्री मोशन पिक्चर्स चौसर फिरंगी के पहले दिन के कनेक्शन का 10 प्रतिशत पुलवामा आक्रमण के शहीद हुए सैनिक सहायता कोष में देगा।  

डिजिटल युग को ध्यान में रखते है यह कहना ग़लत नही होगा कि मध्यप्रदेश की सिनेमा इंडस्ट्री अब अपने पूर्ण संभावनाओं को अपनाने के लिए तैयार है। कलात्मक और रोजगार स्तर पर यहां का सिनेमा आगे बढ़े और तरक्की हो सके। चौसर फ़िरंगी इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश का पहला बड़ा कदम है। यह फ़िल्म पूर्णतः मध्यप्रदेश में निर्मित व निर्देशित है।- Window To News