HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

बहुत करुणामयी होते हैं अंकस्वामी 6 वाले जातक

30 Sep 2018
अपने दोस्तों के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं अंकस्वामी 6 वाले लोग

SEP 30 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि अंकशास्त्र के अनुसार अंकस्वामी 6 वाले लोगों का स्वभाव और भाग्य कैसा कहता है। अंकस्वामी 6 वाले जातकों के लिए शुभ दिन सोमवार होता है। यह अंक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है जिसके कारण इनमें प्रेम, हमदर्दी और करुणा होती है। यह अंक रचनात्मकता, कला और सुन्दरता का भी प्रतीक है।
 
अंकस्वामी 6 वाले लोग अगस्त 21 से सितम्बर 20 और दिसम्बर 21 से जनवरी 20 के मध्य जन्मे व्यक्तियों के बहुत ही करीब रहते हैं। साथ ही इनकी अंक 2, 3, 6 व 9 के द्वारा शासित व्यक्तियों से भी घनिष्ठता रहती है। हालांकि ये लोग धन-संचय पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं लेकिन इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। देखा गया है कि यह लोग ख़र्चा बहुत करते हैं।
 
अंकस्वामी 6 वाले लोग पैदायशी कलाकार होते हैं। ये लोग सुन्दर और सलोनी वस्तुओं की ओर आकर्षित रहते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत खुशमिजाज़ रहता है और ये लोग हमेशा ऊर्जा, उमंग और आकर्षण से लबरेज़ रहते हैं। इनकी लोगों की बातचीत बहुत ही रोचक एवं कर्णप्रिय होती है जिससे इनकी समझदारी झलकती है। ये लोग बहुत ही करूणमयी होते हैं और ये इंसानियत को बहुत महत्व देते हैं। अपने दोस्तों के लिए ये बहुत ही ईमानदार होते हैं। ये लोग अपने परिवार से काफ़ी जुड़े रहते हैं और उनकी हर ज़रूरत का ख़्याल रखते हैं।