HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

दो ‘समान’ विमान दुर्घटनाओं के बाद बोईंग 737 मैक्स-8 विमानों पर उठे ‘सवाल’!

12 Mar 2019
भारत में भी हो रहा है बोईंग 737 मैक्स-8 विमानों का परिचालन, डीजीसीए विमानन कम्पनियों से कर सकता है ‘पूछताछ’

MAR 12 (WTN) – इथोपिया में हुए विमान हादसे के बाद बोईंग 737 मैक्स-8 विमानों की तकनीक पर ‘सवाल’ उठने लगे हैं। इसी कारण इथोपिया विमान हादसे के बाद इथोपिया के साथ-साथ चीन ने अपनी सभी घरेलू विमानन कम्पनियों को बोईंग 737 मैक्स-8 विमान का व्यवसायिक इस्तेमाल तुरन्त बन्द करने को कहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही के महीनों में बोईंग 737 मैक्स-8 की दो ‘समान’ दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद इन विमानों की ‘तकनीकी क्षमता’ पर सवाल उठने लगे हैं।

 

पिछले साल अक्टूबर के महीने में इंडोनेशिया की लायन एयर कम्पनी की फ्लाइट 601 जकार्ता से उड़ान भरने के जावा सागर में क्रैश हो गई थी और विमान में सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के बाद इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार को सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार चार भारतीय नागरिकों समेत 157 लोगों की मौत हो गई थी। यह दोनों ही विमान बोईंग 737 मैक्स-8 कैटेगरी के हैं और ये दोनों ही दुर्घटनाएं विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुईं।

 

बात करें भारत की तो भारत में जेट एयरवेज और स्पाइस जेट के पास बोईंग 737 मैक्स-8 कैटेगरी के कई विमान हैं। ऐसे 13 विमान तो अकेले स्पाइस जेट के पास ही हैं। कहा जा रहा है कि डीजीसीए, स्पाइस जेट और जेट एयरवेज से इन विमानों को लेकर पूछताछ कर सकता है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस बोइंग कम्पनी से भी इस मामले में सम्पर्क में है। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि यदि इन विमानों में कोई तकनीकी कमी सामने आती है तो क्या डीजीसीए सख्त कदम उठाते हुए बोईंग 737 मैक्स-8 विमानों की व्यवसायिक परिचालन पर रोक लगाएगा?

 

इधर चीन ने इन विमानों की परिचालन पर रोक लगाने के बाद कहा है कि विमान की संरक्षा से सम्बन्धित सभी पहलुओं की पुख्ता पुष्टि होने के बाद ही बोईंग 737 मैक्स-8 का व्यावसायिक इस्तेमाल फिर से शुरू करने की इजाजत दी जाएगी।

 

वैसे अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इंडोनेशिया विमान हादसे और इथोपियाई विमान हादसे में कोई ‘समानता’ है क्योंकि अभी तक इन दोनों विमान हादसों के लिए कोई जिम्मेदार ‘एक कारण’ आपस में जुड़ा हो इसका कोई सबूत नहीं है। बस इन दोनों विमान हादसों एक ही ‘समानता’ है कि दोनों ही विमान हादसे उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के बाद हुए। अब इस विमान हादसे की जांच इथोपिया और अमेरिकी करेंगे जिसके बाद साफ़ हो पाएगा कि बोईंग 737 मैक्स-8 विमानों की दुर्घटना सिर्फ एक ‘संयोग’ था या फ़िर विमान की तकनीकी कमी के कारण यह दुर्घटना हुई?