HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

काफ़ी अनुशासित होते हैं अंकस्वामी 8 वाले लोग

03 Oct 2018
काम के प्रति ग़ज़ब की फुर्ति और लगन होती है अंकस्वामी 8 के जातकों में

OCT 03 (WTN) – अंकशास्त्र के अनुसार आपको बताते हैं कि अंकस्वामी 8 के जातकों का स्वभाव और भाग्य कैसा रहता है। यह अंक शनि ग्रह द्वारा संचालित है। देखा गया है कि इस अंक के लोग काफ़ी अनुशासित होते हैं और इनमें काम के प्रति गज़ब की फुर्ती और लगन होती है। ये लोग स्वाभाविक रूप से अप्रैल 21 से मई 20 और अगस्त 21 से सितम्बर 20 के बीच जन्में व्यक्तियों की ओर आकर्षित होते हैं। इसी तरह ये लोग अंक 4, 5, 7 और 8 अंक के द्वारा शासित व्यक्तियों की ओर भी खिंचे चले जाते हैं।
 
देखा गया है कि इन लोगों को सफलता काफ़ी देर से मिलती है, लेकिन इन लोगों को धन की कमी कभी नहीं होती है। इन लोगों को सरकारी नौकरी मिलने के काफ़ी चांस रहते हैं। खनन, कृषि वानिकी एवं निर्माण उद्योग आदि में ये लोग बहुत अच्छा काम कर सकते हैं।
 
इन लोगों का स्वभाव काफ़ी शांत होता है और ये लोग बहुत सुशील होते हैं। ये लोग अपनी पसंद के मामले में बहुत संकुचित रहते हैं, इसलिए कई बार इनको निराशा का अनुभव होता है। देखा गया है कि ये लोग बहुत ही व्यवहारिक किस्म के होते हैं और इसी कारण ये अपनी न्यायप्रियता और उदारता के लिए जाने जाते हैं।
 
इन लोगों में प्रबंधन के गुण पाए जाते हैं इसलिए ये लोग दूसरों से काम निकालना जानते हैं। ये लोग बिना संकोच के लोगों की मदद करते हैं। इस अंक के जातक ज़्यादातर अधिकारी और ज़िम्मेदार पदों पर होते हैं। कई बार ये लोग निराशा में चले जाते हैं जिसके कारण ये लोग हतोत्साहित हो जाते हैं। ऐसे में इन लोगों को ध्यान करना चाहिए जिससे निराशा से दूर हो सकें।