साहसी और प्रभावशाली होते हैं अंकस्वामी 9 वाले जातक
OCT 04 (WTN) – अंकशास्त्र के अनुसार आज हम आपको बताते हैं कि अंकस्वामी 9 वाले जातकों का स्वभाव और भाग्य कैसा होता है। अंकेस्वामी 9 वाले जातकों के लिए शुभ दिन सोमवार होता है। इस अंक से सम्बन्धित लोगों का स्वामी मंगल होता है जो कि इन्हें आक्रामक, साहसी, प्रभावशाली और फुर्तीला बनाता है। ये लोग जुलाई 21 से अगस्त 20 और नवम्बर 21 से दिसम्बर 20 के बीच जन्में व्यक्तियों से काफ़ी प्रभावित रहते हैं।
इस अंक के लोगों का कैरियर अच्छा होता है और इनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक रहती है, यानि के ये लोग एक औसत व्यक्ति से ज़्यादा कमा लेते हैं। देखा गया है कि इन लोगों में फ़िजूलख़र्ची की बहुत बुरी आदत होती है, इसलिए इन लोगों को थोड़ा सम्भलकर काम करना चाहिए। इन लोगों को सलाह है कि जितना कमा रहे हैं उससे कम ही ख़र्च करें क्योंकि मुसीबत के समय यह पैसा काम आता है।
इस अंक के लोग अपने लक्ष्य के प्रति बहुत ही सजग रहते हैं। किसी भी काम को करने के लिए ये किसी योद्धा की तरह आक्रामकता से जुट जाते हैं। इन लोगों को जब तक लक्ष्य नहीं मिलता है ये लोग रुकते नहीं हैं। इन लोगों का स्वभाव काफ़ी गुस्सैल होता है, लेकिन फ़िर भी ये लोगों के बीच अपना प्रभाव छोड़ जाते हैं। ये लोग काफ़ी साहसी होते हैं और वाद-विवाद में कभी भी पीछे नहीं हटते हैं।
इस अंक के जातक अपने दोस्तों के लिए बहुत समर्पित रहते हैं और उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। चूंकि इनका स्वामी मंगल है इसलिए ये लोग कमज़ोर वर्ग के लोगों से हमदर्दी रखते हैं। देखा गया है कि ये लोग वैसे तो अच्छी भावना से काम करते हैं लेकिन इनकी चालाकी के कारण इन्हें ग़लत समझ लिया जाता है। हमारी आपको सलाह है कि आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ हमेशा विनम्रता से पेश आना चाहिए।