HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

DigiLocker एप करेगा आपकी ट्रैफिक सम्बन्धित परेशानियों को आसान!

09 Sep 2019
डिजिटल तरीक़े से साथ रखें ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी सम्बन्धित दस्तावेज़!

SEP 09 (WTN) - देश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों में हड़कम्प मचा हुआ है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर हज़ारों रूपयों के चालान की ख़बरें देश भर से आ रही हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी सम्बन्धित ज़रूरी दस्तावेज़ नहीं होने पर चालान की रक़म काफ़ी बढ़ा दी है। हालांकि, ड्राइविंग लाइसेंसे और गाड़ी के दस्तावेज़ गाड़ी चलाते समय साथ नहीं होने पर नये नियमों के अनुसार वाहन चालक को ड्राइविंग लाइसेंस और सम्बन्धित दस्तावेज़ दिखाने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है।
 
लेकिन ट्रैफिक पुलिस की चालानी कार्रवाई से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप जब भी वाहन चलाएं, तो ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी से सम्बन्धित ज़रूरी काग़ज़ात अपने साथ रखें। पर आप सोच रहे होंगे कि इतने सारे दस्तावेज़ों को एक साथ रखना पहली बात तो मुश्किल है और दूसरा ग़लती से यदि दस्तावेज़ गुम गये तो काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको अब ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी से सम्बन्धित ज़रूरी दस्तावेज़ गाड़ी चलाते समय साथ रखने की ज़रूरत नहीं है। यह पढ़कर आप चौक गये होंगे कि आख़िर ऐसा क्यों, तो क्या है यह पूरा मामला आइये आपको विस्तार से बताते हैं।
 
सबसे पहले तो आपको बता दें कि गाड़ी चलाते समय कौन-कौन से दस्तावेज़ वाहन चालक को साथ रखना ज़रूरी हैं, जिससे आपका चालान ना बने। गाड़ी चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन यानी कि आरसी, थर्ड पार्टी एंश्योरेंस, पोल्यूशन सर्टिफिकेट और यदि कमर्शियल गाड़ी है तो फिटनेस सर्टिफिकेट साथ रखना ज़रूरी है। लेकिन अब आपको गाड़ी चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी से सम्बन्धित दस्तावेज़ों की मूल प्रति साथ रखने की ज़रूरत नहीं है। अब आप इन दस्तावेज़ों को डिजिटल फार्म में मोबाइल में अपने साथ रख सकते हैं।
 
ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी सम्बन्धित दस्तावेज़ों को मोबाइल में डिजिटल तरीक़े से रखने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में DigiLocker नाम के एप को डाउनलोड करना होगा। इसी एप में आप ड्राइविंग लाइलेंस और गाड़ी से सम्बन्धित सभी दस्तावेज़ डिजिटल तरीक़े से अपने साथ रख सकते हैं। इस एप को डाउनलोड करने के बाद आप इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन यानी कि आरसी, थर्ड पार्टी एंश्योरेंस, पोल्यूशन सर्टिफिकेट और फिटनेस सर्टिफिकेट को डिजिटल तरीक़े से सेव कर रख सकते हैं।

इस एप को आधार नम्बर से लिंक करने के बाद इसमें सरकार द्वारा जारी किये गये कई दस्तावेज़ आप अपलोड करके रख सकते हैं। दस्तावेज़ अपलोड करते समय आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपको दस्तावेज़ किस फार्मेट में अपलोड करना है यानी कि pdf या word फॉर्मेट में। आप इसमें गाड़ी सम्बन्धित दस्तावेज़ों के अलावा पैन कार्ड और गैस कनेक्शन से सम्बन्धित दस्तावेज़ भी अपलोड कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि DigiLocker ने UIDAI के साथ साझेदारी की है, जिससे आधार कार्ड नम्बर को इसमें डिजिटल तरीक़े से सुरक्षित रखा जा सके। डिजिटल आधार की अहमियत भी ई-आधार के बराबर ही है। दरअसल, DigiLocker क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म है, जहां पर आप सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों को अपलोड करके डिजिटल तरीक़े से अपने साथ रख सकते हैं। DigiLocker में सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले दस्तावेज़ों के अलावा आप स्कैन किये गये दस्तावेज़ों को भी अपलोड कर सकते हैं।
 
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त DigiLocker में अपलोड किये गये दस्तावेज़ों को आप ट्रैफिक पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मांगे जाने पर दिखा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि DigiLocker में अपलोड किये गये दस्तावेज़ मान्य हैं और ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ अधिकारी इन्हें मानने से इनकार नहीं सकते हैं।
 
दरअसल, DigiLocker भारत सरकार के डिजिटल भारत कार्यक्रम में से एक है। इसका बीटा संस्करण इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डीईआईटीवाई), भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है। डिजिटल लॉकर का मुख्य उद्देश्य भौतिक दस्तावेज़ों के उपयोग को कम करना और एजेंसियों के बीच में ई-दस्तावेज़ों के आदान-प्रदान को सक्षम करना है। DigiLocker में ऑनलाइन दस्तावेजों की प्रामाणिकता सुनिश्चित होती है, वहीं यूज़र्स अपने इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज़ों को अपलोड कर सकते है और डिजिटल ई-साइन सुविधा का उपयोग कर उन पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इन डिजिटली हस्ताक्षरित दस्तावेज़ों को सरकारी संगठनों या अन्य संस्थाओं के साथ साझा किया जा सकता है।
 
तो हमारी आपको सलाह है कि जब भी गाड़ी चलाएं, अपने साथ ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी से सम्बन्धित सभी दस्तावेज़ साथ रखें। ड्राइविंग लाइसेंस समेत गाड़ी सम्बन्धित सभी दस्तावेज़ों की मूल भौतिक प्रति आपको साथ रखने की ज़रूरत नहीं है। आप ड्राइविंग लाइसेंस समेत गाड़ी सम्बन्धित अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ों को डिजिटल तरीक़े से DigiLocker में अपलोड करके रख सकते हैं, जिससे इन दस्तावेज़ों को कहीं पर भी मांगने पर आप आसानी से अपने मोबाइल से इन्हें दिखा सकें और परेशानियों से बच सकें।