HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

LIC बोर्ड ने IDBI बैंक को ख़रीदने की दी मंज़ूरी

16 Jul 2018
हज़ारों करोड़ के घाटे में चल रही है आईडीबीआई बैंक
 
JULY 16 (WTN) – आईडीबीआई बैंक अब एलआईसी का होगा। जी हां, LIC बोर्ड ने IDBI बैंक को ख़रीदने के लिए मंज़ूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक LIC अब IDBI बैंक में 43 प्रतिशत हिस्सा ख़रीदेगी, इसके लिए IRDA ने भी LIC को सिर्फ़ 15 प्रतिशत हिस्सेदारी ख़रीदने वाले वाले नियम से छूट दे दी थी।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, अब LIC की IDBI बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। IRDA के मौजूदा नियमों के मुताबिक कोई भी इंश्योरेंस कम्पनी किसी कम्पनी में 15 प्रतिशत से ज़्यादा हिस्सा नहीं ख़रीद सकती है, लेकिन IRDA ने एलआईसी को इस नियम से छूट दी है।

एलआईसी द्वारा IDBI बैंक को ख़रीदे जाने की ख़बर मार्केट में आने के बाद से शेयर में तेज़ी देखी गई। IDBI बैंक का शेयर करीब एक प्रतिशत चढ़ गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जून के आख़िरी तक सरकार की IDBI में 85.96 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि LIC की 7.98 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। एलआईसी बोर्ड की मंज़ूरी के बाद अब IDBI बैंक को ख़रीदने के लिए LIC को कैबिनेट की मंज़ूरी लेने की ज़रुरत पड़ेगी।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक LIC ओपन ऑफ़र नहीं लाएगी। इसके लिए LIC प्रेफ़रेंशियल शेयर का रास्ता अपनाएगी।  इसके साथ ही LIC अब बैंकिंग कारोबार में भी उतर जाएगी। LIC देशभर में स्थित अपनी 2,000 शाखाओं के ज़रिए अपने प्रोडक्ट IDBI बैंक में बेच सकेगी। वहीं IDBI बैंक को भी एलआईसी के 22 करोड़ पॉलिसी होल्डर्स का सहारा मिलेगा।

लगातार कर्ज़ में फ़ंसती जा रही IDBI का मार्च तिमाही में NPA 55,600 करोड़ रुपए हो गया था। जानकारी के मुताबिक बैंक को जनवरी से मार्च की तिमाही से 5,663 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी और आईडीबीआई बैंक की डील का पैसा सरकार को नहीं मिलेगा, बल्कि इन रुपयों का इस्तेमाल आईडीबीआई बैंक की हालत को सुधारने में किया जाएगा।