HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पीपुल्स पैरामेडिकल की NSS इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऑनलाइन योग कार्यशाला का आयोजन

24 Jun 2020

प्राणायाम से बढ़ाई जा सकती है बायोलॉजिकल आयु - डॉ चन्द्रशेखर विश्वकर्मा

JUNE 24 (WTN) - पीपुल्स यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध पीपुल्स पैरामेडिकल कॉलेज के NSS के छात्र एवं छात्रा इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा कोरोना संकट काल में कोरोना योद्धाओं के रूप में अलग-अलग हॉटस्पॉट्स में विशेष सेवाएं प्रदान की गई थीं।

ऐसे में इन सभी स्वयंसेवकों के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर एक दिवसीय ऑनलाइन योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन योग कार्यशाला में प्रतिभागियों ने घर में रहकर ही अपने परिजनों के साथ योगाभ्यास किया।

इस ऑनलाइन योग कार्यशाला में भोपाल के प्रसिद्ध योग विषेषज्ञ एवं फिजियोथैरेपिस्ट डॉ चन्द्रशेखर विश्वकर्मा और उनके आठ वर्षीय पुत्र प्रकर्ष विश्वकर्मा द्वारा योगाभ्यास सिखाया गया। डॉ विश्वकर्मा ने स्वयंसेवकों को पवनमुक्तासन, मण्डुकासन, भुजंगासन एवं सूर्यनमस्कार आदि आसनों का अभ्यास कराया।

योग कार्यशाला के दूसरे सत्र में डॉ चन्द्रशेखर विश्वकर्मा द्वारा भ्रामरी, अनुलोम-विलोम और कपालभाती आदि प्राणायामों के बारे में विस्तार से बताया गया और सिखाया गया। प्राणायामों के बारे में जानकारी देते हुए डॉ चन्द्रशेखर ने बताता कि प्राणायाम में गहरी एवं धीमी गति से सांस लेने के अभ्यास द्वारा मनुष्य अपनी बायोलॉजिकल आयु को बढ़ा सकता है। साथ ही इस कार्यशाला में डॉ चन्द्रशेखर ने ध्यान के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं इस कार्यशाला में स्वयंसेवको के द्वारा योग और प्राणायाम के बारे में पूछे गए सवालों का समाधान भी किया गया।