HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

गूगल में ‘इस तरह’ के कंटेंट को सर्च करने से बचें!

17 Sep 2019
गूगल सर्चिंग में आए रिजल्ट पर आंख बंदकर ना करें विश्वास!
 
SEP 17 (WTN) - यदि हमें कोई भी जानकारी हासिल करना होती है, तो इंटननेट के इस युग में हम तुरन्त ही गूगल सर्च इंजन का सहारा लेते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि सेकेण्ड से भी कम समय में गूगल सर्च इंजन आपको वो जानकारी दे देता है, जो आप जानना चाहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल सर्च इंजन आपके द्वारा सर्च की गई जानकारी के लिए किसी भी तरह का कोई भी कंटेंट नहीं बनाता है बल्कि यह सर्च किये गये कंटेंट से जुड़ी वेबसाइट्स को एक साथ लाकर उन्हें एक प्लेटफॉर्म देता है।

गूगल पर कोई भी जानकारी के बारे में सर्च करना इन दिनों काफ़ी आसान और सामान्य है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप हर जानकारी के लिए गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, कुछ ऐसे कंटेंट होते हैं जिन्हें गूगल कर सर्च नहीं करना चाहिये, क्योंकि ऐसा करने से आप हैकर्स की धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। आख़िरकार वे कौन-कौन से कंटेंट हैं जिन्हें आपको गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए, आइये इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।

कभी भी अपने बैंकिंग या वित्त सम्बन्धित किसी भी काम के लिए उसकी वेबसाइट को गूगल पर सर्च ना करें। जब भी इंटरनेंट बैंकिंग का इस्तेमाल करें, अपनी बैंक की वेबसाइट आईडी को हमेशा याद रखें और उसे टाइप करने के बाद ही बैंक की वेबसाइट को ओपन करें। दरअसल, हैकर्स आपकी इसी लापरवाही और ग़लती के इंतज़ार में रहते हैं। हैकर्स बैंक की वेबसाइट के तरह दिखने वाली फेक वेबसाइट बना लेते हैं, जिस तरफ़ अधिकांश यूज़र्स का ध्यान नहीं जाता है। यदि यूज़र ने बैंक की फेक वेबसाइट पर लॉगइन कर अपनी जानकारी डाल दी, तो यूज़र फिशिंग का शिकार हो सकता है।

हमारी आपको सलाह है कि गूगल सर्च इंजन पर कम्पनियों के कस्टमेयर केयर नम्बर भी सर्च नहीं करना चाहिए। इन दिनों कई ऐसे केस सामने आए हैं, जिसमें धोखेबाज़ ग़लत कस्टमर केयर नम्बर डाल कर फेक वेबसाइट बना लेते हैं। जानकारी ना होने के कारण यूज़र्स इन नम्बर्स पर कॉल करते हैं और हैकर्स की धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं।

जैसा कि आप जानते हैं कि स्मार्टफोन यूज़ करने पर कई तरह के एप और सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की ज़रूरत पड़ती है। हमारी आपको सलाह है कि कोई भी एप या सॉफ्टवेयर गूगल पर सर्च करके डाउनलोड ना करें। किसी भी एप या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए हमेशा गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर का ही इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई एप और सॉफ्टवेयर के नक़ली वर्जन गूगल सर्चिंग पर मिल जाते हैं, जिन्हें डाउनलोड करने से आप हैकर्स के शिकार हो सकते हैं।

कभी भी किसी भी बीमारी, उसके ट्रीटमेंट और दवाइयों के बारे में गूगल पर सर्च ना करें। बीमार होने पर सिर्फ़ और सिर्फ़ डॉक्टर से ही ट्रीटमेंट लें और उसी के द्वारा लिखी गई दवाइयां लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि कोई भी किसी भी बीमारी के ट्रीटमेंट और उसकी दवाई के बारे में ग़लत जानकारी किसी भी वेबसाइट पर डाल सकता है, जो कि गूगल सर्चिंग में आपके पास आ सकती हैं। ऐसे में ग़लत ट्रीटमेंट और ग़लत दवाइयों की सलाह से बचने के लिए गूगल पर कभी भी किसी भी बीमारी, उसके ट्रीटमेंट और उससे सम्बन्धित दवाइयों के बारे में सर्च ना करें।

यदि आप किसी सरकारी वेबसाइट या फ़िर सरकारी योजना को गूगल सर्च इंजन पर सर्च कर रहे हैं, तो सावधान रहें। ऐसा इसलिए, क्योंकि हैकर्स इंटननेट यूज़र्स को धोखा देने के लिए सरकारी वेबसाइट्स की तरह दिखने वाली वेबसाइट्स बना लेते हैं। ऐसा करने के बाद हैकर्स यूज़र्स का डेटा चुरा सकते हैं और उसे मानसिक, सामाजिक और आर्थिक क्षति पहुंचा सकते हैं। जब भी किसी भी सरकारी वेबसाइट को ओपन करना है, तो उसका सही वेब एड्रेस टाइप करने के बाद ही उसे ओपन करें।
 
जब भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर बैंकिंग या वित्त सम्बन्धित कोई भी काम करें। ध्यान रखें कि सम्बन्धित वेबसाइट https:// से शुरू होना चाहिए। यदि वेबसाइट http:// से शुरू हो रही है तो समझ जाइये कि सम्बन्धित वेबसाइट फेक है, और कोई हैकर आपके साथ धोखाधड़ी करना चाहता है। तो हमारी आपको सलाह है कि बैंकिंग, वित्त और सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित जिन वेबसाइट्स से आपको लगभग रोज़ ही काम पड़ता है, उन वेबसाइट्स की आईडी को एक डायरी में लिख लें और ज़रूरत पड़ने पर सम्बन्धित वेबसाइट की आईडी टाइप करने के बाद ही उसे ओपन करें ना कि गूगल पर सर्च करने के बाद। याद रखिए कि आपकी सावधानी में ही आपकी सुरक्षा है।